9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: सावधान- कभी भी सस्पेंड हो सकते हैं 2 लाख लोगों के आधार कार्ड, जल्द करवाएं ये काम

Rajasthan News: सिरोही में कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan News: सिरोही में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी डीएलएएमसी की बैठक जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आधार संबंधित सेवाओं में ओवरचार्जिंग एवं अनियमित्ताओं की रोकथाम के संबंध में जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सभी विभागों यथा बीएसएनएल, डाकघर, बैंक, कॉमन सर्विस सेन्टर इत्यादि के उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधियों को उनके विभाग के अधीन समस्त आधार केन्द्रों पर रेट लिस्ट बैनर हिन्दी भाषा में चस्पा करवाने एवं समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

ये काम करना जरूरी

उन्होंने कहा कि जिले में लगभग दो लाख ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले दस वर्षों में अपने आधार में पहचान व पते में कोई परिवर्तन नहीं करवाया है, उन्हें अपना पहचान व पते का एक-एक दस्तावेज अपलोड करवाना अनिवार्य है अन्यथा उनके आधार सम्भवतया सस्पेंड अथवा डिएक्टिवेट हो सकता है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, यूआईडीएआई प्रबंधक आशुतोष, बीएसएनएलके उप महाप्रबन्धक आशिष शाह, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक वेणी गोपाल, प्रोग्रामर गोविन्द टी चौधरी, नेहा राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल माली, डाकघर से धीरेन्द्र सिंह, लीड बैंक मेनेजर उदाराम मीणा, कॉमन सर्विस सेन्टर जिला प्रबंधक श्रवण मीणा एवं सुमेर सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बाइक व ऑटो की टक्कर, भांजी की शादी में मामेरा लेकर जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत