9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही

VIDEO रामेश्वर मंदिर के ताले तोड़ अष्ट धातु के नागराज को ले उड़े चोर

सिरोही जिले के पालड़ी एम क्षेत्र में हुई वारदात के बाद अब चोरों ने पिण्डवाड़ा के मालेरा गांव में मंदिर को बनाया निशाना

Google source verification

सिरोही. सिरोही जिले में पिछले दिनों पालड़ी एम थाना इलाके में एक प्राचीन जैन मंदिर में मूर्तियां खंडित कर नकदी व सामान चुराने के आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए कि अब बदमाश जिले के पिण्डवाड़ा शहर के निकटवर्ती मालेरा गांव के प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर के दरवाजे तोडकऱ शिवङ्क्षलग पर विराजमान अष्ट धातु के नागराज को चुरा ले गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और चोरों को कपडऩे का प्रयास शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर मार्ग पर मालेरा गांव के आदिवासी क्षेत्र में अरावली पहाडिय़ों पर विराजमान अतिप्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। ताला तोडकऱ मंदिर में घुसे चोर मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान महादेव के अष्ट धातु के नाग देवता को चुरा ले गए। शनिवार सुबह 7 बजे पुजारी मंदिर पहुंचा तो ताले टूटे देखकर चोरी का शक हुआ। उसने मंदिर के ट्रस्टियों को मौके पर बुलाया और पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मोरस पुलिस चौकी इंचार्ज छैलङ्क्षसह देवड़ा, कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया व तुलसाराम मंदिर में पहुंचे और वारदात की जांच पड़ताल की।
चोरी की सूचना पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय राज घांची सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित हो गए। पुलिस ने चोरों के सुराग तलाशने के लिए मंदिर में लगे में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जिसमें पता चला कि दो युवक मंदिर के बाहर आए थे। जिसमें एक युवक मंदिर के बाहर निगरानी करने लगा और दूसरे युवक ने मंदिर के ताले तोडकऱ चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर चोरों को तलाशने में जुटी है रामेश्वर मंदिर के ताले तोड़ अष्ट धातु के नागराज को ले उड़े चोर

सिरोही जिले के पालड़ी एम क्षेत्र में हुई वारदात के बाद अब चोरों ने पिण्डवाड़ा के मालेरा गांव में मंदिर को बनाया निशाना

ङ्क्षपडवाड़ा/सिरोही. सिरोही जिले में पिछले दिनों पालड़ी एम थाना इलाके में एक प्राचीन जैन मंदिर में मूर्तियां खंडित कर नकदी व सामान चुराने के आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए कि अब बदमाश जिले के पिण्डवाड़ा शहर के निकटवर्ती मालेरा गांव के प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर के दरवाजे तोडकऱ शिवङ्क्षलग पर विराजमान अष्ट धातु के नागराज को चुरा ले गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और चोरों को कपडऩे का प्रयास शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर मार्ग पर मालेरा गांव के आदिवासी क्षेत्र में अरावली पहाडिय़ों पर विराजमान अतिप्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। ताला तोडकऱ मंदिर में घुसे चोर मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान महादेव के अष्ट धातु के नाग देवता को चुरा ले गए। शनिवार सुबह 7 बजे पुजारी मंदिर पहुंचा तो ताले टूटे देखकर चोरी का शक हुआ। उसने मंदिर के ट्रस्टियों को मौके पर बुलाया और पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मोरस पुलिस चौकी इंचार्ज छैलङ्क्षसह देवड़ा, कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया व तुलसाराम मंदिर में पहुंचे और वारदात की जांच पड़ताल की।
चोरी की सूचना पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय राज घांची सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित हो गए। पुलिस ने चोरों के सुराग तलाशने के लिए मंदिर में लगे में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जिसमें पता चला कि दो युवक मंदिर के बाहर आए थे। जिसमें एक युवक मंदिर के बाहर निगरानी करने लगा और दूसरे युवक ने मंदिर के ताले तोडकऱ चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर चोरों को तलाशने में जुटी है