6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माउंट आबू में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ये 250 मीटर का तिरंगा हो रहा खूब वायरल

Sirohi News : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सिरोही. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में 250 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा। साथ ही भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। इससे समूचा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा को उपखण्ड अधिकारी गौरव रविंद्र सांलुखे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा पोलो ग्राउंड से शुरू होकर अबेडकर सर्किल, एमके चौक, नक्की मार्केट समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए पुन: ग्राउण्ड में पहुंच कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह, सीआई सुरेश चौधरी, स्काउट सीओ जितेंद्र भाटी समेत बडी संया में स्कूली बच्चों, नागरिकों व पर्यटकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : NIRF Ranking 2024 : चित्तौड़गढ़ का ये विश्वविद्यालय देश के शीर्ष सौ विश्वविद्यालयों में हुआ शामिल, पिछले साल की अपेक्षा बेहतर हुई व्यवस्था