17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारपीट के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी

- दोपहर साढ़े बारह बजे तक दुकानें बंद, काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की तो करेंंगे अनशन

2 min read
Google source verification
sirohi

सिरोही में व्यापारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में रैली निकालते व्यापारी।

सिरोही. शहर में सोमवार को भारत बंद के दौरान व्यापारी से मारपीट को लेकर गुरुवार को सिरोही व्यापार महासंघ की ओर से मौन रैली निकाल कर उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक दुकानें बंद रहीं। इससे पूर्व सरजावाव दरवाजे के बाहर सभा हुई। व्यापारियों ने सवेरे से ही प्रतिष्ठान नहीं खोले। सरजावाव दरवाजे से बस स्टैण्ड मार्ग, राजस्थान बैंक गली, राजमाता धर्मशाला मार्ग, सदर बाजार की दुकानें बंद रहीं।
व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हंजारीमल छीपा ने बताया कि दलित आक्रोश रैली में शामिल लोगों ने जबरन दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट की। रैली में शामिल राजकीय कर्मचारियों स्रह्य वीडियो फुटेज लेकर विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाए।उन्होंने बताया कि बिना अनुमति सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला, इससे कानून का उल्लंघन हुआ है।
ज्ञापन लेने आए उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह को व्यापारियों ने कहा कि ८ अप्रेल तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो ९ या १० अप्रेल से अनशन पर बैठेंगे। रैली में सह संरक्षक खेताराम माली, महासचिव जुजाराम देवासी, कोषाध्यक्ष खीमाराम प्रजापत, प्रवक्ता अंकुर रावल, सभापति ताराराम माली, सुरेश सगरवंशी, महंत भजनाराम, गोविंदलाल बड़वाल, नारायण देवासी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ भी मौजूद थे।
राजनीतिक मंच नहीं बनाना
कलक्ट्री गार्डन में सभी व्यापारी एकत्र हुए।ज्ञापन देने के बाद किसी ने गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को बुलाने के लिए कहा। इस पर किसी व्यापारी ने देवासी को कॉल किया तो उन्होंने शाम को सरजावाव दरवाजे के बाहर आने को कहा।इस पर कई व्यापारियों ने कहा कि देवासी को क्यों बुलाते हो? यह व्यापारियों का मामला है। राजनीतिक मंच नहीं बनाना है।

ब्राह्मण समाज का भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन
आबूरोड. भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल द्वारा पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गर्इ टिप्पणी पर गुरुवार को सर्व ब्राह्मण समाज व विप्र फाउंडेशन ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। समाजबंधुओं ने जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
समाज अध्यक्ष संजय जानी, ब्राह्मण सभा तहसील अध्यक्ष दीपक जानी, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, उपाध्यक्ष विशाल उपाध्याय आदि के नेतृत्व में ज्ञापन देकर बताया कि गोठवाल ने अभद्र टिप्पणी कर समाज को अपमानित किया। समाज के प्रति दुष्प्रचार कर रहे नेता को गिरफ्तार करने की मांग की गई। मोहन गौतम, मितेश रावल, मयंक रावल, लालाराम जोशी, श्यामसुंदर जोशी, सुरेश जोशी, डीएस जोशी, दिनेश जोशी, राजेश त्रिवेदी, कृष्णदत्त जोशी, आशीष जानी, नरेश जोशी आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग