
sirohi patrika
सिरोही. श्री मारू कुम्हार समाज समस्त सोलह परगना का दो दिवसीय वार्षिक मेला रविवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सुबह कुम्हारवाड़ा स्थित सरियादेवी मंदिर परिसर के बाहर माताजी को केशर भेंट किया गया। इसके बाद मां सरियादेवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय वार्षिक मेले को सफल बनाने वाले भामाशाहों के साथ्ज्ञ ही समाज की प्रतिभाओं का माला, साफा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
समारोह में 10वीं, 12वीं व उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसे लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष शंकरलाल हीरालाल, चम्पत वीराराम परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कसनाराम रामाजी, उपाध्यक्ष भेराराम चेलाराम, महामंत्री शंकरलाल, सचिव बाबूलाल दोलाराम, प्रचार मंत्री पदमाराम राजाराम, शिक्षा मंत्री छोगालाल रामाराम, संगठन मंत्री मंछाराम मगाराम, उप शिक्षा मंत्री पूनाराम जेसाराम, भंडारपाल नाथूराम कसुआराम, उप भंडारपाल वीराराम भगवानराम, संरक्षक छोगाराम हीमाराम, मगाराम राजाराम, मुकेश कुमार, एडवोकेट प्रकाश कुमार, माणकचंद, भरत कुमार, अनिल प्रजापत, महेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व समाजबंधुओं का सहयोग रहा।
संगठित रहने की सीख
वहीं समारोह में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य, पिण्डवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत, सिरोही नगर परिषद के उप सभापति जितेन्द्र ङ्क्षसघी, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति का आतिथ्य रहा। मंचासीन अतिथियों ने समाज को संगठित रहने व हर क्षेत्र में आगे बढऩे का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा पर अधिक जोरे देने की समाजबंधुओं को अपील की। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों का माल्र्याण, साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Published on:
18 Apr 2022 06:51 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
