
सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के निचली फली टांकिया में शुक्रवार को बरसाती नाले में डूबने से गर्भवती महिला व बेटे की मौत हो गई। महिला करीब आठ माह की गर्भवती थी।
हैड कांस्टेबल देवाराम मीणा ने बताया कि निचली फली टांकिया निवासी सूरमाराम पुत्र नोता गमेती ने रिपोर्ट दी कि वह शुक्रवार सवेरे मजदूरी करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी गर्भवती पत्नी व बच्चे घर पर ही थे। इसके बाद दिन में उसकी पत्नी लसी (30) व 6 वर्षीय पुत्र कालू खेत के पास बरसाती नाले में नहाने व कपड़े धुलाई करने गए थे।
इस दौरान कालू नाले में गिर गया। उसे बचाने के लिए लसी भी पानी में कूदी गई। लेकिन, नाला गहरा होने से मां-बेटा बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटे को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद रोहिड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे के शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए।
दिनभर चली पंचायती, फिर बनी सहमति
सूचना के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी रोहिड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंच गए। जहां पर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायती चली। जिसमें मौताणा तय होने के बाद शव उठाने को लेकर सहमति बनी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
Updated on:
23 Jun 2018 09:33 pm
Published on:
23 Jun 2018 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
