
पाली। दुष्कर्म के आरोप में फंसे दाती मदन की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। आलावास स्थित आश्वासन गुरुकुल की जांच करने आई दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। टीम ने 24 घंटे तक दाती के गुरुकुल में सबूत जुटाए और जांच की। अब यह रिपोर्ट क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी।
दिल्ली पुलिस की टीम शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुई। हालांकि टीम ने मीडिया से बात नहीं की। सूत्रों की माने तो दाती पर लगाए गए आरोपों व उससे सम्बंधित सबूतों की तस्दीक की। हालांकि कुछ तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं।
कई आरोपों की तस्दीक नहीं हो पाई। पिछले दस दिनों में दिल्ली से दो बार पुलिस की टीम गुरुकुल पहुंच चुकी है। दाती को मंगलवार को पूछताछ के लिए तीसरी बार फिर से बुलाया गया है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार का कहना है कि फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। लगाए गए आरोपों की तस्दीक की जा रही है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण क्राइम ब्रांच सावधानी बरत रही है। सारे सबूत मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
कलक्टर तैयार करेंगे रिपोर्ट राज्य महिला आयोग ने दाती के आलावास स्थित गुरुकुल में व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी, साथ ही जिला कलक्टर को दस दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। इस पर संभवत: सोमवार से काम होगा। फिलहाल दाती के गुरुकुल के दस्वतोज बाल कल्याण समिति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को नहीं सौंपे गए हैं।
गौरतबल है कि दाती मदन से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को फिर पूछताछ की। सुबह दस से रात नौ बजे तक चली इस पूछताछ के दौरान दाती फफक-फफक कर रो पड़ा था। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया। दाती ने कहा कि उसे न्याय पर पूरा भरोसा है। उसे रात में छोड़ दिया गया है और मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।
Published on:
23 Jun 2018 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
