11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग दिल्ली में, करीना कपूर रहेंगी पटौदी पैलेस में

सूत्रों ने बताया कि करीना कपूर उर्फ करीना कपूर खान के साथ उनके पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर खान भी होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
kareena kapoor

kareena kapoor

गुरुग्राम। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग इस महीने के अंत में दिल्ली में होनी है। फिल्म में करीना कपूर अभिनय कर रही हैं। यह शूटिंग कई सप्ताह तक चलने की संभावना है। ऐसे में सैफ व करीना ने इस दौरान पटौदी पैलेस में ही रहने का मन बनाया है। इस निमित्त पटौदी पैलेस में तैयारियां चल रही हैं।

ये भी होंगे साथ

सूत्रों ने बताया कि करीना कपूर उर्फ करीना कपूर खान के साथ उनके पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर खान भी होगा। जिम ट्रेनर भी आएगा। पता चला है कि अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी कुछ दिन अपनी बहू, बेटे व पोते के साथ समय बिताएंगी।

महल में चल रहीं तैयारिया

कोरोना के कारण बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। महल प्रबंधन ने तय किया गया कि जब तक करीना कपूर और सैफ अली खान यहां रहेंगे, किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पटौदी महल को विसंक्रमित किया जाएगा। मुख्य महल की सफाई की गई है।