26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
मौत का वायरस ग्रामीणों के लिए बना काल,स्वास्थ्य महकमा रट रहा वायरल बुखार का जाप- देखें वीडियो
Play video

मौत का वायरस ग्रामीणों के लिए बना काल,स्वास्थ्य महकमा रट रहा वायरल बुखार का जाप- देखें वीडियो

बीमारी की चपेट में आकर 20 लोगों की हो चुकी हैं मौत,500 से अधिक लोग बीमार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 15 Sep 2018, 10:31 AM IST

सीतापुर। गोंदलामाऊ क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों ने अब आस-पास के गांवों में अपने पैर पसार लिए हैं,जिसके चलते संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या एक दर्जन से बढ़कर अब 20 पहुँच गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते संक्रामक बीमारियों के पैर कुछ इस कदर फैला लिए हैं कि उनकी चपेट में आकर तकरीबन 500 सौ लोग बीमारी का दंश झेल रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा हैं कि महज रस्म आदायगी कर गांवों में लोगों को दवाइयां बाँट रहा हैं।
चार सप्ताह पूर्व विकासखंड गोंदलामऊ क्षेत्र के जमुनापुर गांव में गंदगी और दूषित पेय जल के कारण तीन बच्चे बुखार से ग्रसित हुए थे। इसकी सूचना प्रधान द्वारा स्वास्थ्य महकमे सूचना दी गयी लेकिन महकमे द्वारा इस बीमारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए लिहाजा बीमारी ने गाँव और पडोसी गावों में भी अपने पैर जमा लिए हैं। संक्रामक बीमारी से तकरीबन 500 से अधिक बच्चे और बुजुर्ग बीमार हैं जबकि गांव में बीती 2 दिनों में हुयी मौतों को मिलाकर यह आंकड़ा अब 20 पहुँच गया हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि यह बीमारी लगातार बढ़ती चली जा रही हैं और स्वास्थ्य महकमा केवल लाल-पीली दवाइयों को बांटकर केवल रस्म अदायगी कर रहा हैं लेकिन यह दवाइयां इन बीमारियों पर कोई असर नहीं डाल पा रही हैं। स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अधिकारी कह रहे हैं कि लोगों के ब्लड सैम्पल लिए गये थे जिनकी जाँच आ गयी हैं और जाँच में कुछ नही निकला हैं। इससे यह प्रतीत होता हैं कि यह सभी बीमार लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं जिसकी दवाइयां गाँव गाँव जाकर स्वास्थ्य टीमें उपलब्ध करा रही हैं।