15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम आदमी के पार्टी के कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, दिया ये बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने आज सीतापुर का दौरा किया।

2 min read
Google source verification
आम आदमी के पार्टी के कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, दिया ये बड़ा बयान

आम आदमी के पार्टी के कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, दिया ये बड़ा बयान

सीतापुर.आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने आज सीतापुर का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान भारी संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि यूपी की जनता बीजेपी के कामों से त्रस्त हो चुकी हैं और अब लोगो में बदलाव की भावना आ चुकी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव की हुंकार भरते हुए कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लडेगी और मुद्दों को जनता के बीच लाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में गुंडा राज चरम पर पहुंच चुका है क्योंकि बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है जिसका उदाहरण आए दिन प्रदेश में देखने को मिल रहा है।


चुनाव की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री ने सीतापुर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और आगामी चुनाव की भी समीक्षा की। सीतापुर भ्रमण के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगह उनका स्वागत भी किया। कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति बीजेपी सरकार के राज में परेशान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार यूपी में बनते ही सभी लोगो का 200 यूनिट बिजली का बिल माफ होगा जैसा दिल्ली में है। कैबिनेट मंत्री ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार प्रदेश में बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी स्वास्थ की सेवाओं को उपलब्ध कराएगी।

पार्टी को मजबूत करने की अपील

मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम जी ने लोगो से यह अपील भी कि है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने का काम करे। जिससे उनकी पार्टी दिल्ली में काम कर रही है वैसे ही उनकी सरकार यूपी में भी आम लोगो का काम कर सकेगी। कैबिनेट मंत्री के साथ ही महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ति वर्मा जी ने कहा कि अगर आप आदमी की सरकार आती है तो वह महिलाओं के लिए बसों का किराया माफ करने का काम करेंगी जैसे दिल्ली में किया गया है और साथ ही महिलाओं को सुरक्षा भी मुहैया करायेंगे।