28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, 10 लाख रुपए की मांगी रंगदारी
Play video

बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, 10 लाख रुपए की मांगी रंगदारी

10 लाख रूपये की मांगी रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 May 2018, 9:46 PM IST

सीतापुर. सीतापुर के बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी से व्हाट्सएप के जरिये 10 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गयी है। विधायक ने लखनऊ के महानगर थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महोली क्षेत्र के बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी थाना महोली के ग्राम ब्रम्हावली के मूल निवासी है। वे अपने परिवार के साथ लखनऊ के महानगर इलाके में रहते हैं। बीती रात उनसे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। मोबाइल फ़ोन पर यह धमकी मिलने के बाद विधायक ने महानगर थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना के बावत विधायक शशांक त्रिवेदी का कहना है कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ऐसी धमकियों से वह कतई घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार ऐसी धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।