16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide in Sitapur: उठने जा रही थी बहन की डोली, भाई ने लगाई फांसी, पुलिस ने उठाया चिता से शव

Bride's Brother Committed Suicide: हर तरफ खुशनुमा माहौल और दूल्हा भी शादी के लिए मंडप में आ चुका था। तभी ऐसा कुछ होता है जिसने सभी की आखें नम कर दीं। लड़की के भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानिए क्यों।

less than 1 minute read
Google source verification
Thana Sadarpur Seetapur

Bride's Brother Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बहन की शादी के मौके पर भाई ने फांसी लगाकर जान दे दिया। घर वालों ने जैसे-तैसे बेटी की शादी की कर बारात विदा किया और पुलिस को सूचना दिए बिना घर वाले शव का अंतिम संस्कार करने लग गए।

बारातियों से कहासुनी हुई तो लगाई फांसी (Suicide in Sitapur)

परिजनों ने जानकारी दी कि बारातियों के नाश्ता करते समय किसी बात को लेकर उनकी दूल्हन के भाई छोटू से कहासुनी हो गई। इससे नाराज छोटू घर के कमरे में पहुंचा और नशे की हालत में रात के करीब दो बजे फांसी लगा ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो छोटू को फंदे से लटकता देख दहशत में आ गए। सभी छोटू को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंच गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 बिना सूचना कर रहे थे अंतिम संस्कार 

छोटू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीतापुर में बहन की शादी के मौके पर भाई ने फांसी लगाई। घर वालों ने किसी तरह शादी की रस्मों को पूरा कर शनिवार की सुबह ही बेटी की विदाई की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार किया जाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक छोटू अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। 2 बहनों की शादी पहले हो चुकी थी। तीसरी बहन की शादी में छोटू ने फांसी लगा ली। -प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राकेश कुमार