8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खड़ी स्कॉर्पियो कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल उठी, मचा हड़कंप

सदर तहसील क्षेत्र में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार में अचानक लाग लग गयी।

less than 1 minute read
Google source verification
खड़ी स्कॉर्पियो कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल उठी, मचा हड़कंप

खड़ी स्कॉर्पियो कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल उठी, मचा हड़कंप

सीतापुर. सदर तहसील क्षेत्र में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार में अचानक लाग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया और स्कॉर्पियो कार को अपनी चपेट में लेकर खाक कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक शार्ट सर्किट से अचानक कार में आग लगी है जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है।

अचानक लगी आग से हड़कंप

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर तहसील इलाके का है। यहां के महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाताबोझ निवासी राधेश्याम कनौजिया की कार में अचानक आग लग गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम की माता जी जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही है और इसी के चलते राधेश्याम लेखपाल से मिलने तहसील आये थे। राधेश्याम के मुताबिक वह अपनी गाड़ी तहसील परिसर के स्ट्रॉग रूम के सामने खड़ी करके लेखपाल से मिलने चले गए उसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गयी है।

स्कॉर्पियो कार जलकर खाक

स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कॉर्पियो कार पूरी तरह से जलकर खत्म हो चुकी थी। तहसील परिसर में अचानक कार में आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।