विधायक जी, घटनास्थल पर गये, फोटो खिंचाई और FB पर अपलोड कर दिया
दुःख की इस भारी घड़ी में भी भाजपा के एक विधायक जी फ़ेसबुक पर फोटो अपलोड करने से बाज नहीं आये। उन्होंने मौके पर जाकर विधायक लोकेंद्र सिंह की गाड़ी के पड़ोस में खड़े होकर फोटो खिंचाई और शोक संवेदना जताते हुए फ़ेसबुक पर अपनी इस फोटो को भी अपलोड कर दिया। यही नहीं इस दौरान विधायक ज्ञान तिवारी मोबाईल से बात भी कर रहे थे। ज्ञान तिवारी सीतापुर के सेउता से विधायक हैं।