17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के पैसों की खातिर दोस्त बना दोस्त का कातिल, दिनदहाड़े मारी गोली

इस सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी।

2 min read
Google source verification
शराब के पैसों की खातिर दोस्त बना दोस्त का कातिल, दिनदहाड़े मारी गोली

शराब के पैसों की खातिर दोस्त बना दोस्त का कातिल, दिनदहाड़े मारी गोली,शराब के पैसों की खातिर दोस्त बना दोस्त का कातिल, दिनदहाड़े मारी गोली,दोस्त ने किया दोस्त का मर्डर, देखें वीडियो

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी। वारदात के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें लगायी गयी है जिससे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोनों आपस मे जिगरी दोस्त थे और आपसी विवाद के दौरान ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

दोस्त बना दोस्त का कातिल

घटना सीतापुर के महोली कोतवाली इलाके की है। यहां विकासखंड पिसावां के ग्राम बनघटा निवासी मोहन और उसी गांव के निवासी कामता उर्फ कल्लू दोनों युवक आपस मे जिगरी दोस्त थे और दोनों ही शराब का सेवन करते थे। मिली जानकारी के मुताबिक,आज शाम भी दोनों घर से एक साथ निकले थे और दोनों हो गांव के बाहर जाते हुए दिखाई दिये थे। परिवार वालों का आरोप है कि मृतक और उसके दोस्त कामता उर्फ कल्लू के बीच शराब के पैसों को लेकर रात से ही विवाद चल रहा था और आज शाम दोनों साथ गए थे जिसके बाद यह घटना हो गयी। कामता ने गांव के बाहर ही अपने दोस्त पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के उपरांत आरोपी कामता मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन कर अलग अलग क्षेत्रों में रवाना कर दी गयी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे शराब को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है क्योंकि दोनों जिगरी दोस्त थे।