सीतापुर. हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा किये गए सीतापुर सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार के स्टिंग ऑपरेशन के मामले में 15 दिन से अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होने से कार्यकर्ताओं में जिला प्रशासन के प्रति खासा नाराजगी है। आलम यह है कि नाराज कार्यकर्ताओं ने कल से लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात करने के लिए सीतापुर से पैदल मार्च शुरू कर दिया है, जो आधी दूरी तक पहुंच चुके हैं। एसडीएम सदर ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन बिना पेशकार पर एफआईआर के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से बात करने से मना कर दिया। आज शाम तक कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच जाएंगे।