
दो सगे भाइयों के घर पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल किया साफ
सीतापुर. थाना क्षेत्र के कस्बे में बीती रात चोरों ने खाली पड़े दो सगे भाइयों के घर में धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने दो भाइयों के घर के ताला तोड़कर वहां रखे अलमारी बक्शो को भी तोड़कर उसमें रखे माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पड़ोस में रहने वाले पीड़ितों के भाई ने घर का नजारा देखा तो वह दंग रह गया। चोरों ने घर के अंदर रखी 15 हजार की नगदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि डॉग सकवायड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित करके जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
लाखों का माल किया साफ
घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की है। यहां बीती रात खाली पड़े सगे दो भाइयों के घर से 15 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इमलिया कस्बा के जावेद पुत्र लाल मोहम्मद अपने भाई सदरुद्दीन के साथ राजस्थान के विकानेर में रहकर दोनों भाई काम करते हैं। घर खाली पड़ा था उसमे ताला लगा हुआ था। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के अंदर प्रवेश करके ताला तोड़कर चोरों ने जावेद आलम पुत्र लाल मोहम्मद के कमरे से 5 हजार की नगदी सहित एक सोने की नथुनी,एक सोने का टीका,एक सोने की अंगूठी, 3 जोड़ी पायल चांदी,एक बालों की चोटी चांदी, 2 हांथ फूल चांदी, तथा दूसरे भाई सदरुद्दीन के कमरे से 10 हजार की नगदी सहित एक जोड़ी कान के बुन्दे, दो जोड़ी नाक के बुन्दे सोने के,दो जोड़ी पायल सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर अन्य परिजनों को चोरी होने की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने गृह स्वामी को चोरी की सूचना देते हुए घर मे रखे सामान की जानकारी करने के बाद भाई शमसुलका ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Published on:
15 Mar 2021 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
