3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएलसी आनंद भदौरिया ने कुत्तों के हमले में घायल बच्चों के इलाज कराने का किया ऐलान

सीडीओ को पत्र लिखकर निधि से भुगतान की करी मांग

2 min read
Google source verification
dog

सीतापुर. जिले में कुत्तों के हमले में घायल बच्चों के इलाज पर अब राजनीति गर्म होना शुरू हो चुकी हैं। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। मुआवजे के मरहम पर अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चहेते युवराज एमएलसी आनंद भदौरिया ने अब अपनी निधि से बच्चों का इलाज कराने का ऐलान किया है। एमएलसी आनंद भदौरिया ने घायल बच्चों के इलाज के लिए सीडीओ को पत्र लिखकर सम्पूर्ण इलाज की बात कही है।

आनंद भदौरिया ने बताया कि जो मासूम बच्चे कुत्तों के हमले से घायल है और अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है या बच्चों की खासी हालात ठीक होने के बाद उनका इलाज घर पर चल रहा है उन सभी बच्चों का रिकॉर्ड अस्पताल से मंगवाया गया है और अस्पतालों से इलाज का इस्टीमेट मंगवाकर उनके सम्पूर्ण इलाज की बात कही है।

दो दर्जन से अधिक हुए थे घायल

खैराबाद कस्बे में बीते 4 महीने में कुत्तों का आतंक इस कदर फैला हैं कि लोग घरों से निकलने में भी गुरेज करते है। कुत्तों के हमले में अब तक कस्बे 12 मासूमों की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन से अधिक मासूम घायल हो गए थे। कुत्तों के हमले से घायल कुछ मासूमों का इलाज सीतापुर जिला अस्पताल में चल रहा है तो कुछ बच्चों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां उन मासूमों का इलाज चल रहा है। कुत्तों के हमले में घायल कुछ मासूमों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।

सीएम ने आर्थिक सहायता देने की कल की थी घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल सीतापुर जनपद का दौरा किया था और मृतकों के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। सीएम योगी ने खैराबाद के गुरपलिया गांव का भी भ्रमण किया था और मृतकों के परिजनों के परिजनों को 2-2 लाख की धनराशि और घायलों को 25-25 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया था। जिसके बाद आज समाजवादी पार्टी से एमएलसी आनंद भदौरिया ने भी घायलों के सम्पूर्ण इलाज कराने के लिए अपनी निधि से भुगतान करने का ऐलान किया है।

Story Loader