
जलभराव की समस्या से जूझते लोग, नींद से जागे प्रशासन ने किया मौका मुआयना
सीतापुर. जिले में तीन दिन से हो रही बारिश के चलते कॉलोनियों में जलभराव की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी थी। जल भराव के चलते ही लोग घुटने से भरे पानी में निकलने को मजबूर है। कॉलोनी वासियों की जलभराव की समस्या कोई नयी नहीं है यह दंश तो उन्हें हर साल बरसात में झेलना पड़ता है। एक हफ्ते बाद नींद से जगे नगर पालिका और जिला प्रशासन ने जलभराव की समस्या जूझ रहे कॉलोनियों का दौरा किया और समस्या से निजात दिलाने का भी आश्वासन दिया।
सालों से होता चला आ रहा जलभराव
जलभराव की समस्या की अगर हम बात करे तो सीतापुर के तीन मिर्दहीटोला,पूर्णागिरि नगर और खूबपुर कॉलोनीवासी सबसे ज्यादा जलभराव का दंश झेलरहे है। बरसात के चलते यह समस्या उनके हर साल आती है और लोग घरों में गन्दा पानी भरकर दुबक कर रहते है। यहाँ तक कि लोग गंदे पानी से गुजरकर बच्चों को स्कूल छोड़ने और अपने दिनचर्या को तय करते है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई सालों से चली आ रही है लेकिन कॉलोनीवासियों द्वारा जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन से बार बार गुहार लगाने के बाद भी आज तक समस्या को कोई समाधान नहीं हुआ। लिहाजा 10 हजार से अधिक की आबादी आज जलभराव की समस्या से जूझ रही है और इनकी फ़रियाद सुनने वाला कोई नहीं है।
प्रस्ताव के लिए शासन से अटका है प्रस्ताव
करीब चार वर्ष पहले तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने सीवर लाइन के लिये करीब एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन में मंजूरी के लिए भेजा था किंतु कतिपय कारणों से यह प्रस्ताव स्वीकृत नही हो सका। बाद में फिर 6 करोड़ 38 लाख रुपये का एक प्रस्ताव इस इलाके की जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए तैयार कराया गया जो नगर पालिका की एनओसी न मिलने के कारण अभी भी अधर में लटका हुआ है। लिहाजा आज जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया और समस्या का स्थाई समाधान कराने का भी आश्वाशन दिया।
Updated on:
07 Aug 2018 04:31 pm
Published on:
07 Aug 2018 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
