
प्रसव की पीड़ा से परेशान महिला पहुंची अस्पताल, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान किया यह काम, महिला को देख परिजनों के उड़े होश और फिर...
सीतापुर. कोतवाली क्षेत्र में प्रसव से पूर्व एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जिला महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा काटा। कई घण्टो तक चले हंगामेबाजी के बाद सीएमएस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। वहीं कोतवाली पुलिस ने घटनाक्रम से अनभिज्ञता जताते हुए घटना की जानकारी से इंकार किया हैं।
अस्पताल में गर्भवती की मौत
मामला महिला जिला अस्पताल का हैं। यहां के रामकोट थानाक्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी सुरेश की पत्नी गुड्डन बीती रात प्रसव की पीड़ा से परेशान हुयी। मिली जानकारी के मुताबिक परिजन रात में ही महिला को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर लिया। दोपहर बाद महिला को तेज दर्द हुआ और इसके बाद उसकी मौत हो गयी। गर्भवती महिला की प्रसव से पूर्व मौत की खबर परिजनों को मिलते ही हड़कम्प मच गया। मौत की खबर मिलते ही पति समेत परिवार के अन्य लोगों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज़ में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। उनका कहना हैं कि डॉक्टरो द्वारा महिला को उचित इलाज नही दिया गया जिसके चलते ही उसकी मौत हो गयी। घण्टो चले हंगामे के बाद सीएमएस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
Published on:
16 Nov 2019 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
