
सीतापुर के दो किन्नरों की प्रॉपर्टी जब्त करने की तैयारी की जा रही है। किन्नरों पर एक शख्स को नपुंसक बनाकर भीख मंगाने का आरोप है। किन्नरों ने अवैध तरीके से करोड़ों की सम्पत्ति बनाई है। पुलिस पहले भी इन पर केस दर्ज कर चुकी है।
घटना जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का है। यहां के टिकठा गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ मोहिनी किन्नर का कहना था। गांधी नगर की रहने वाली काजल किन्नर और उसके साथी शन्नों किन्नर ने उसे बहला-फुसलाकर झांसे में लिया। उसका गुप्त अंग काट दिया। इसके बाद कई दिनों तक उससे भीख मंगवाई थी।
अरविंद किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। कई जगहों पर उसने न्याय की गुहार लगाई। पर उसे कहीं भी न्याय नहीं मिला। 1 अक्टूबर 2021 को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इसका केस दर्ज किया था।
जून 2022 में काजल किन्नर, शन्नों किन्नर और राहुल तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपियों की अपराध से कमाई हुई संपत्ति का पता लगा रही है।
इसी महीने जब्त होगी संपत्ति
खबरों के मुताबिक डेढ़ से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसे जब्त किया जाना है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपराध से धन कमाने करने के बाद इस संपत्ति को खरीदा था।
सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने कहा, संपत्ति को इसी माह में जब्त कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में आरोपी और उसके साथी जेल में बंद हैं। काफी दिनों से उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा था।
Updated on:
12 Dec 2022 08:15 pm
Published on:
12 Dec 2022 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
