6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के एक साल पर रीता जोशी ने जमकर की तारीफ, लेकिन इन गंभीर सवालों पर हो गई बोलती बंद

इस दौरान पहले तो प्रभारी मंत्री ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई, लेकिन उसके बाद मीडिया के सवालों के आगे वह कुछ खास बोल नहीं सकीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 24 Mar 2018, 8:15 PM IST

Rita Bahuguna

Rita Bahuguna

सीतापुर. यूपी की योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर आज सीतापुर के रायफल क्लब में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पहले तो प्रभारी मंत्री ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई, लेकिन उसके बाद मीडिया के सवालों के आगे वह कुछ खास बोल नहीं सकीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे शहर और जनपद भर के तमाम गंभीर मुद्दों पर सवाल किए और भाजपा सरकार की अब तक की घोषणाओं की मौजूदा हकीकत पर जवाब मांगा।

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज सीतापुर की प्रभारी मंत्री के तौर पर सीतापुर में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नहरों में पानी, गन्ना किसानों की परेशानी, गरीबों के लिए आवास आदि के लिए बीते एक वर्ष में कई योजनाओं का इंतजाम किया है। जबकि विपक्ष के पास सिर्फ एक्सप्रेस वे और मेट्रो के अलावा 5 साल के कार्यकाल में कुछ भी बताने के लिए नहीं है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को लेकर भी जोशी ने बताया कि प्रदेश में अपराधी अब खुद सरेंडर कर रहे हैं।

वहीं पत्रकारों द्वारा बीते दिनों सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार के वायरल हुए वीडियो, शहर में भूमाफियाओं पर होने वाली कार्यवाही, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए घोटालों की जांच के मामले, शहर के महिला कॉलेजों में बढ़ायी जाने वाली सीट के मामले जैसे गंभीर सवालों पूछे तो इसका जवाब देने के बजाए उन्होंने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी शीतल वर्मा को यह सभी मामले देखने के निर्देश देते हुए सवालों से पल्ला झाड़ लिया । इसके साथ ही इस दौरान पत्रकारों ने सपा सरकार के एक पूर्व विधायक पर की जाने वाली भूमाफिया की कार्यवाही पर भी सवाल किया तो मंत्री जोशी ने पहले मामले की जाँच किये जाने की बात कही।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, विधायक राकेश राठौर, विधायक राम कृष्ण भार्गव, विधायक शशांक त्रिवेदी, डीएम शीतल वर्मा, एसपी आनन्द कुलकर्णी समेत जिले के तमाम आलाधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।