1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी सरकार पर जमकर बरसे बीजेपी विधायक Rakesh Rathod , कहा- ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह लग जाएगा

सीतापुर से BJP MLA Rakesh Rathod ने उत्तर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार जो करे वह ठीक...

less than 1 minute read
Google source verification
 Sitapur BJP MLA Rakesh Rathod over up government

बीजेपी विधायक राकेश राठौड़ ने कहा कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी, कई बार मिले भी, बावजूद सुनवाई नहीं हुई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सीतापुर. सीतापुर से बीजेपी विधायक राकेश राठौड़ (BJP MLA Rakesh Rathod) ने अपनी ही सरकार (UP Government) को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सब राम राज्य है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस सरकार में विधायकों की कोई हैसियत नहीं है। अगर ज्यादा बोलेंगे तो उन पर भी देशद्रोह और राजद्रोह लगा दिया जाएगा। बीजेपी विधायक ने यह बयान उस वक्त दिया, जब शहर के बंद पड़े ट्रामा सेंटर को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे थे।

Sitapur BJP MLA Rakesh Rathod ने बताया कि बंद पड़े ट्रामा सेंटर को फिर से खुलवाने के लिए उन्होंने कई बार सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को चिट्ठी लिखी। कई बार वह मुख्यमंत्री से मिले भी, बावजूद इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रामा सेंटर के बजट पर विधायक राठौड़ ने कहा कि बजट सिर्फ अखबारों में ही दिखा है, हकीकत में नहीं। उन्होंने कहा कि विधायकों की हैसियत ही क्या है? सरकार जो करे वही ठीक। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के कई सांसद व विधायक सार्वजनिक तौर पर सरकार पर सवाल उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद के बाद अब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- यूपी में मेडिकल इक्विपमेंट की मची है लूट

Story Loader