3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद के बाद अब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- यूपी में मेडिकल इक्विपमेंट की मची है लूट

सीएम योगी को पत्र लिखकर बताया दर्द, कहा- अफसर नहीं उठाते फोन, दूसरी तरफ- विधायक की पत्नी को भी भर्ती कराने के लिए आठ घंटे का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 May 2021, 6:11 PM IST

Union Minister Santosh Gangwar complaint to cm yogi

केंद्रीय मंत्री गंगवार ने लिखा है यूपी में भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य जनता तड़प-तड़पकर मर रही है, सीएमओ तक फोन नहीं उठाते।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बरेली. कानपुर के भाजपा सासंद सत्यदेव पचौरी के बाद अब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर यूपी के स्वास्थ्य महकमे की शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री गंगवार ने लिखा है यूपी में भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य जनता तड़प-तड़पकर मर रही है। सीएमओ तक फोन नहीं उठाते। जिलाधिकारी भी मदद नहीं करते। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट पांच से छह दिन में आती है। तब तक पूरा परिवार संक्रमित हो चुका होता है। यही नहीं मेडिकल इक्विपमेंट की खरीदी में लूट मची है। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग की अनियमितता का एक पत्र सौंपा है।

50 फीसदी छूट की मांग
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कोरोना से लडऩे के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मध्य प्रदेश की तरह ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले अस्पतालों को 50 फीसदी छूट देने की मांग की है। उन्होंने शिकायत की है कि बरेली में मेडिकल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने कई अव्यवस्थाओं को टारगेट करते हुए लिखा है कि अस्पतालों में यूज होने वाले मेडिकल इक्विपमेंट डेढ़ गुना ज्यादा दाम पर व्यापारी बेच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को रेफरल के नाम पर इधर-उधर घुमाया जाता है। उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा है।'

यह भी पढ़ें : 93 फीसदी लोगों में 5 महीने में ही खत्म हो गई एंटीबॉडी, संक्रमितों में जल्‍द बन रही एंटीबॉडी

30 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता
विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा है कि बरेली में 30 टन ऑक्सीजन की प्रतिदिन आवश्यकता है। एक बार ऑक्सीजन खत्म हो जाए तो 30 से 36 घंटे में ऑक्सीजन उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने कहा कि बरेली में वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड की बहुत ज्यादा कमी है।

भाजपा विधायक की पत्नी को 8 घंटे बाद मिला इलाज
फिरोजाबाद जिले के जसराना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम गोपाल लोधी की पत्नी को उपचार के लिए आठ घंटे इंतजार करना पड़ा। आगरा में वह बेड के लिए भटकीं। निजी अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर नहीं मिला। डीएम के हस्तक्षेप पर शुक्रवार रात 12.30 बजे बेड मिला। पर, उपचार शुरू नहीं हो सका। सांस की तकलीफ बढऩे पर रात 2.30 बजे वेंटिलेटर मिला। भाजपा विधायक और उनकी पत्नी संध्या लोधी दोनों कोरोना संक्रमित हैं। विधायक का उपचार फिरोजाबाद के कोविड अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार शाम पांच बजे एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उन्हें पहले कोविड वार्ड में बेड नहीं मिला। डीएम प्रभु एन सिंह के कहने पर शुक्रवार रात 12 बजे उन्हें भर्ती किया गया। लेकिन भर्ती करने के बाद भी उनका उपचार शुरू नहीं हो सका। दूसरी तरफ फिरोजाबाद में भर्ती भाजपा विधायक की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।

यह भी पढ़ें : मेरठ में तीन और गोंडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दहशत में ग्रामीण