14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में बच्चों के साथ रहती थी पत्नी, बैंक में थी नौकरी, नशे की जिद में अनुराग ने ली पांच की जान

Sitapur Crime Incident: अनुराग के नशे की लत की वजह से पूरा परिवार परेशान था। वह जब ज्यादा नशा करने लगा तो परिजनों ने लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की ठानी।

2 min read
Google source verification
Sitapur Crime Incident

Sitapur Crime Incident

Sitapur Crime Incident: यूपी के सीतापुर जिले में एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह बात पता चली है कि अनुराग की पत्नी एक बैंक में कार्यरत थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पांच सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाने वाले अनुराग सिंह का परिवार बेहद सम्पन्न है। परिवार लखनऊ में रहता था। अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ के एक बैंक में कार्यरत थी। 

गांव पर खेती करता था अनुराग

अनुराग सिंह के घर पर 100 बीघा से ज्यादा की खेती है। अनुराग ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है तो उसे खेती में रुचि थी। उसके नशे की लत की वजह से पूरा परिवार परेशान था और परिजन इसका विरोध करते थे।

क्या है पूरा मामला?

रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने शनिवार रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। अपने आप को गोली मारकर उसने खुद को भी उड़ा लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी को हथौड़े से कूचा, मां को गोली मारी, फिर बच्चों को छत से लटका कर नीचे फेंक दिया

‘युवक था नशे का आदी’

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया, “युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।”

‘मौके से एक अवैध असलहा बरामद’

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, “आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं।”