4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों पर निकला जब प्रकाश पर्व का जत्था तो ठहर गया शहर, देखें वीडियो

सड़कों पर निकला जब प्रकाश पर्व का जत्था तो ठहर गया शहर, देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 Dec 2017, 5:51 PM IST

sitapur

sitapur

सीतापुर. प्रकाश पर्व के पहले दिन आज सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों द्वारा एक विशाल जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान जलसे को सीतापुर शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए गुरुद्वारे तक ले जाया गया। वहीं इस दौरान आयोजन में रोड डीजे पर भक्ति के समान गीत बजते रहे और सिख समुदाय के लोग झूमते गाते दिखे।

प्रकाश पर्व के अवसर पर सीतापुर शहर के गुरुद्वारे में सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों का मजमा सुबह से ही लगने लगा। इस दौरान भारी तादाद में महिलाएं बच्चे भी मौजूद रहे। गुरु नानक देव की अरदास के साथ शुरू हुआ प्रकाश पल का यह उत्सव तमाम भक्ति गीतों के साथ शहर के हर गली मोहल्लों में जाने के लिए निकल पड़ा। बहुत से लोगों को गाड़ियों पैदलों के अलावा भी हर चौराहे पर निकाली घर जा रही पर्व की यात्रा के साथियों को प्रसाद देते और पानी पिलाते देखा गया। समुदाय के लोगों द्वारा भक्ति के गीतों पर झूमते नाचते गुरुद्वारे से निकलकर लालबाग चौराहा होते हुए घंटाघर चौराहे की तरफ कल की यात्रा को ले जाया गया। वहीं से यह यात्रा ग्रीकगंज चौराहे होते हुए हसन अली चौराहे पर काफी देर रुका। यहां लोगों द्वारा सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चौराहे पर काफी समय तक जाम भी लगा रहा जाम भी लगा रहा। जिसके पास ट्रांसपोर्ट चौराहे स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक पर भी यात्रा काफी देर तक ठहरी रही और प्रकाश उत्सव की धूम लोगों द्वारा मचाई जाती रही गुरु गोविंद सिंह गुरु नानक देव के द्वारा शुरू किए गए।

इस प्रकाश पर्व के अवसर पर सीतापुर शहर आज सुबह से ही प्रकाश उत्सव की धूम में दिखाई दे रहा है अगले एक सप्ताह तक इस तरह के उत्सव को सिख समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता रहेगा। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों के शामिल होने की भी संभावना है। प्रकाश पर्व के उत्सव पर प्रशासन की तरफ से भी काफी कुछ तैयारियां की गई थी जिसमें सड़कों पर यातायात प्रभावित ना हो इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही काफी मुस्तैद देखा जाए देखा गया इस दौरान स्कूली बच्चों के वाहनों को भी एहतियातन निकाला जाता रहा।