6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर
इस बड़े मुद्दे पर गंभीर हुए अखिलेश यादव, सपा MLC ने पीड़ित परिवार के लिये कर दिया ये ऐलान, देखें वीडियो
Play video

इस बड़े मुद्दे पर गंभीर हुए अखिलेश यादव, सपा MLC ने पीड़ित परिवार के लिये कर दिया ये ऐलान, देखें वीडियो

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी आनंद भदौरिया सीतापुर जिले में खैराबाद के गांव पहुंचे..

Google source verification

सीतापुर. कुत्तों के काटने से मौत पर राजनीति और तेज हो गई है। कुत्तों के हमले में एक और बच्ची की मौत को समाजवादी पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी आनंद भदौरिया ने खैराबाद के महेशपुर चिलवारा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सपा एमलएलसी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये प्रदान किये। एमएलसी आनंद भदौरिया के साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव भी मौजूद थे।

खैराबाद के महेशपुर चिलवारा गांव में रविवार को छंगा की 9 वर्षीय पुत्री रीना को आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने काफी उग्र प्रदर्शन भी किया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी आनंद भदौरिया को गांव भेजा, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली की जमकर आलोचना की।