6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर

Teachers Day : बच्चियों की सुरक्षा-सम्मान के लिये काम करने वाली शिक्षिका नीलम कुमारी सम्मानित

- राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए नीलम कुमारी सम्मानित

Google source verification

सीतापुर. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अलावा बच्चियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये काम करने वाली शिक्षिका नीलम कुमारी को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित किया गया है। वह खैराबाद विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। वह बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शिक्षिका की प्रथम नियुक्ति तिथि वर्ष 2002 में हुई थी। जानकारी पर जिलाधिकारी ने विद्यालय में जाकर शिक्षिका को बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। उन्होंने शिक्षिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से नीलम कुमारी का विद्यालय, छात्र एवं शिक्षण के प्रति त्याग, अनुकरणीय, प्रशंसनीय एवं स्तुत्य है। जनपद के अन्य अध्यापकों को भी नीलम कुमारी से सीख लेना चाहिए।


यह भी पढ़ें : राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 : गाजीपुर के रितेश सिंह चयनित, मेहनत से बढ़ाई बच्चों की संख्या