29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेखौफ चोरों ने महंत के घर धावा बोलकर मचाया तांडव, नकदी-जेवरात समेत 25 लाख का माल किया पार

पुलिस का कहना है कि फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Aug 2021, 2:26 PM IST

बेखौफ चोरों ने महंत के घर धावा बोलकर मचाया तांडव, नकदी-जेवरात समेत 25 लाख का माल किया पार

बेखौफ चोरों ने महंत के घर धावा बोलकर मचाया तांडव, नकदी-जेवरात समेत 25 लाख का माल किया पार

सीतापुर. थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बीती रात को एक घर को निशाना बनाया है यहां चोर छत के रास्ते चढ़कर घर में दाखिल हुए और नगदी और जेवरात सहित तकरीबन 25 लाख के माल पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से लिखिति शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की जा रही है।


नगदी और जेवरात पर हाथ साफ

घटना रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोडरी की है। यहां के महंत स्थान के उत्तराधिकारी राजेश मिश्र पुत्र संपत कुमार के घर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक,चोरों ने घर के पीछे दीवाल फांदकर छत पर दाखिल हुए और फिर जीने के रास्ते नीचे उतरकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रह स्वामी के मुताबिक,चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर घर मे रखी अलमारी का भी ताला तोड़ा और फिर उसमें रखी 10 लाख की नगदी और तकरीबन 15 लाख के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चोरी की इस वारदात को उस वक़्त अंजाम दिया जब परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो घर का माहौल देखकर उन्हें होश फाख्ता हो गए और जब कमरे में अलमारी और घर के सामान बिखरा देखा तो महंत ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किये। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर उचित कार्यवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर चोरी की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।