सीतापुर। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। शनिवार की शाम रोडवेज बस स्टेशन पर दो महिलाओं को पब्लिक ने एक महिला के गले से सोने की चेन खींचते समय रंगे हाथ पकड़ा और मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन यह दोनों चोर महिलाएं पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। इस घटना से एक बार फिर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल शनिवार की शाम को रोडवेज बस स्टैंड पर दो महिलाओं को वहां मौजूद लोगों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए रंगेहाथ पकड़ा था,इसके बाद उनकी पिटाई कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस उन्हें अपने साथ जीप में बिठाकर कोतवाली ले गयी थी वहां से ये दोनों चोर महिलाएं अचानक रफूचक्कर हो गयी। आज जानकारी करने पर दोनों महिलाएं कोतवाली से गायब पायी गई। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह भी उठता है कि क्या पुलिस की मिलीभगत से यह दोनो महिलाएं गायब हुई हैं या फिर पुलिस की सुरक्षा को भेदकर वह फरार हुई हैं।