7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2024: सीतापुर के बच्चों ने किया टॉप, सुर्खियों में छाया महमूदाबाद

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें सीतापुर जिले के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के शुभम वर्मा (12वीं) और प्राची निगम (10वीं) ने यूपी टॉप किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Board Result 2024 Sitapur

UP Board Result 2024 Sitapur: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस साल यूपी बोर्ड ने पहली बार रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 12 कार्य दिवसों में बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई। इसके साथ ही 12 कार्य दिवसों के अंदर ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का भी काम पूरा किया गया।

यूपी बोर्ड का दावा है कि पिछले 100 सालों में यह पहला मौका है। जब लगातार दूसरी बार सबसे पहले 20 अप्रैल 2024 को परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा परिणाम में 12वीं और 10वीं में यूपी टॉप करने वाले दोनों परीक्षार्थी सीतापुर जिले के हैं। इसमें हाई स्कूल की टॉपर प्राची निगम को 98.50 मार्क्स मिलें हैं। जबकि इंटरमीडिएट के टॉपर शुभम वर्मा को 97.80% मार्क्स मिले हैं। सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के प्रधानाचार्य रमेश बाजपेई ने दोनों बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ेंः मोदी, शाह, योगी की ताबड़तोड़ रैलियां, पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक बढ़ेगा सियासी पारा

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 (UP Board Result 2024) की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 के बीच संपन्न कराई गई थीं। उत्तर प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 20 अप्रैल को जारी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा है।