4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC PET 2022 : बाइक से पीईटी परीक्षा देने सीतापुर जा रहे एक छात्र सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

सीतापुर (Sitapur) हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा के निकट शनिवार सुबह पीईटी परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे (road accident) में मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।  

2 min read
Google source verification
UPSSSC PET 2022 : बाइक से पीईटी परीक्षा देने सीतापुर जा रहे एक छात्र सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

UPSSSC PET 2022 : बाइक से पीईटी परीक्षा देने सीतापुर जा रहे एक छात्र सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा के निकट शनिवार सुबह पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) देने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। बौंडी थाना के बैरिया के बड़हिन पुरवा निवासी सूर्य प्रकाश (25 वर्ष) अपने साथी श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना के एलहवा गांव निवासी संजय (25 वर्ष) के साथ बाइक से पीईटी की परीक्षा देने सीतापुर जा रहे थे। वह बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मेथौरा के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी।

एक गंभीर रुप से घायल -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर मारने से बाइक पिकअप में फंसकर कुछ दूर घिसटती चली गई। इस घटना में सूर्य प्रकाश की मौके पर ही मौत गई। आस-पास के लोगों ने घायल संजय को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

यह भी पढ़े - UPSSSC PET 2022 : यूपी पीईटी 2022 में 75 जिलों में करीब 37 लाख परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा, ऐसा करने पर हो जाएंगे ब्लैक लिस्टेड

जांच जारी - प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह मौके पर अपने दल बल के संग पहुंचे। और मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े - सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने पूर्व एक लाख का इनामी जफर अली गिरफ्तार

UPSSSC PET 2022 क्या है जानें

उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा प्रथम पाली में 10 बजे से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 तक चलेगी। फिर द्वितीय पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक होगी। पीईटी 2022 के लिए करीब 37 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 का आयोजन यूपी सरकार की 2022-23 की ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए किया जा रहा है। यह परीक्षा रविवार 16 अक्टूबर को होगी। उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी पीईटी दूसरी बार हो रहा है। पीईटी का आयोजन पहली बार 2021 में हुआ था।