5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइकोर्ट के आदेश पर चार न्यायिक दंडाधिकारियों का स्थानांतरण

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को यहां अष्टम अवर न्यायाधीश बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Sep 14, 2016

transfer

transfer

सीवान। विभिन्न अदालतों में तैनात चार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारियों का हाइकोर्ट के आदेश पर गैर जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं पिछले कई महीनों से खाली चल रहे एक कोर्ट में जज की नयी तैनाती हुई है। चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव का पटना जिला के व्यवहार न्यायालय, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धीरज कुमार मिश्र का बेगूसराय जिले में मुंशिफ कोर्ट में, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश पांडेय का मुंगेर में व अरविंद कुमार गुप्ता का एसडीजेएम के कोर्ट में स्थानांतरण हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक अदालतों में से अब भी एक दर्जन अदालतों में जज व न्यायिक दंडाधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। इनमें से दो दिन पूर्व हाइकोर्ट के आदेश पर आधा दर्जन जजों के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को यहां अष्टम अवर न्यायाधीश बनाया गया है।

प्रथम मुंशिफ ओमशंकर की सब जज बारह के पद पर पदोन्नति हुई है। पूर्णिया में तैनात रहे नीतेश कुमार को यहां एसडीजेएम के पद पर तैनाती मिली है।

ये भी पढ़ें

image