लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनसम्पर्क अभियान चला रही है। वहीं पूर्वांचल की 28 लोकसभा सीटों पर अपनी पकड़ रखने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी चुनावी गुणा गणित में जुट गए है। इसी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर सोमवार को सूबे की आखिरी लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) के रामगढ़ बाजार में एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। इस दौरान ने अरविन्द राजभर ने कहा कि बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य दल सुभासपा से गठबंधन करना चाहते है। क्योंकि वह ओमप्रकाश राजभर की ताकत को जानते है।आज ओमप्रकाश राजभर महागठबंधन को एक तराजू पर लाना चाहते है। लेकिन कोई न कोई छिटक ही जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 28 सीटो पर पूर्वांचल में चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है।