3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र में 11 अप्रैल को सीएम योगी का आगमन, जमसभा को करेंगे संबोधित

आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण...  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 5 Apr 2018, 1:17 PM IST

cm yogi visit in sonbhadra on 11 April

सोनभद्र में 11 अप्रैल को सीएम योगी का आगमन, जमसभा को करेंगे संबोधित

सोनभद्र. जिल में 11 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। मुख्यमंत्री योगी का जिले में संभावित दौरा/भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर राबर्ट्सगंज स्थित हाईडिल मैदान में मंच, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मैदान की लेबलिंग कराने तथा मैदान स्थल के आस-पास के झाड़ियों आदि को सम्बन्धित अधिकारी जल्द से जल्द हटाते हुए मैदान में उचित प्रबन्ध व्यवस्था करें।

उक्त बातें जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने हाईडिल मैदान में संभावित 11 अप्रैल को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कहीं। लोगों का कहना है कि, इस दौरान सीएम जिले को बड़ी सौगातें दे सकते हैं।

उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बाकायदे तहकीकात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तेजामात करने आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकरी श्री सिंह ने भीड़ को नियंत्रण, बैरिकेटिंग, मीडिया प्रतिनिधियों आदि को कवरेज करने हेतु मीडिया सेल आदि का मुकम्मल प्रबन्ध का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी श्री सिंह ने सोनभद्र जिले में आदिवासियों के प्रचलित परंपरागत करमा नृत्य के प्रस्तुतीकरण स्थल के मंच का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

स्थलीय निरिक्षण के दौरान डीएम अमित कुमार सिंह के अलावा पुलिस अधीक्षक आर0 पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस/उप जिलाधिकारी सदर डा0 अंकुर लाठर आदि मौजूद रहें।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश