1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेट हाइवे निर्माण कम्पनी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

- मुख्यालय पर दुष्वारियों का अंबार, पानी निकासी की नहीं है बन पायी व्यवस्था

2 min read
Google source verification
congress protest

स्टेट हाइवे निर्माण कम्पनी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

सोनभद्र. लोक सभा के पूर्व महासचिव मनोज मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नई बस्ती के सामने स्टेट हाइवे निर्माण कंपनी द्वारा बने फ्लाईओवर के नीचे रोड पर बह रहे नाले के पानी का विरोध करते हुये व सड़क निर्माण कंपनी के विरोध में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। मनोज मिश्रा ने कहा कि, किसी भी सूरत में आमजन मानस को होने वाली परेशानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क निर्माण कंपनी द्वारा यदि जल्द से जल्द सुधार नहीं किया जाता है तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।


ज्ञात है कि स्टेट हाइवे पांच चेतक कम्पनी को नरायनपुर (मिर्जापुर) से हाथीनाला (सोनभद्र) लगभग एक सौ बीस किलोमीटर तक की दूरी को छह लेंथ रोड तैयार करने का काम मिला था जिसके बीच मे रावर्ट्सगंज भी आता है लेकिन निर्माण कम्पनी के कार्यो को लेकर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय भी नाराजगी बयां कर चुके है।

इस दौरान कल्लू सोनकर, सुदामा विश्वकर्मा और विनीत ओझा ने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी ने नाली का पानी बस्ती की तरफ बहने के लिए खोल ऱखा है जिससे बस्तीवासी बीमारियां और दुष्वारियों झेलने को विवश हैं। प्रदर्शन में, सुदामा विष्वकर्मा, रोहित, नंदू विष्वकर्मा, रामबली, विमलेश, शिवनाथ, पवन सिंह, अभिषेख, विनीत ओझा, शिवशंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें-

प्राइवेट अस्पतालों पर पहुंची जांच टीम, हड़कम्प

सोनभद्र. जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पैनल करमा थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों की मिल रही शिकायतों पर जांच करने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर डीके सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 प्रेम नाथ उप मुख्य चिकित्साधिकारी ,सतीश सिंह यूपीसी, आनंद मिश्रा मलेरिया इंस्पेक्टर की टीम ने करमा क्षेत्र में शिकायत पर अस्पतालों की जांच करने पहुँचा, जहां प्रयाग हॉस्पिटल पर पूर्व शिकायत की सूचना पर आज जांच किया गया, इस दौरान कागजात न होने के कारण अस्पताल को सीज कर दिया गया।

कार्यवाही से पहले ऑपरेशन से एक बच्चा हुआ था जो मरीज सुनीता पत्नी अवधेश तिवारी बारी महेवा को एम्बुलेंस 108 से जिलाचिकित्सालय भेजा गया दूसरे मरीज को वापस कर दिया गया, प्रयाग हॉस्पिटल पर कार्यवाही जे अलावा सहारा पैथोलॉजी को भी सीज किया गया, वहीं अन्य प्राइवेट अस्पतालों पर भी टीम ने छापा मारा लेकिन वे पहले ही डॉक्टर के अभाव में बन्द है बावजूद डर के बोर्ड हट गए।

ये झोला छाप डॉक्टर लोगो को गलत तरीके से फंसा कर गलत दवाइयां देकर व बिना किसी डॉक्टर के द्वारा ही इलाज कर जनता से मोटी कमाई करते हैं। इस मौके पर करमा थानाध्यक्ष हरीश चंद्र सरोज भी मौजूद थे।

सोनभद्र से जीतेंद्र की रिपोर्ट