घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव में शुक्रवार की दोपहर कठहवा घाट पर अपने भाई के शादी समारोह में आई बहन शादी सम्पन्न होने के बाद चौथी छुड़ाने गई थी। नदी में मौजूद मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला का दाहिना हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहां मौजूद अन्य महिलाओं की सूझ बूझ से महिला को बचाया जा सका ।
गंभीर अवस्था में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने मगरमच्छ के हमले से घायल महिला का हाल जाना व निर्धन महिला के परिजन को दवा इलाज हेतु कुछ आर्थिक मदद भी की। साथ ही अस्वासन दिया कि शासन से भी आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। जख्मी महिला का नाम शिव कुमारी उम्र 45 वर्ष है। महिला कुशियरा थाना हलिया जिला मिर्जापुर की रहने वाली है।