4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार सिंह यादव ने पार्टी छोड़ी

.

less than 1 minute read
Google source verification
Sunil Kumar Singh Yadav

सुनील कुमार सिंह यादव

सोनभद्र. बहुजन समाज पार्टी के लिये फिर एक झटका देने वाली खबर आयी है। बसपा के एक और बड़े नेता ने पार्टी छोड़ दी है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट से विधायक रहे सुनील कुमार सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुनील सिंह यादव का कहना है कि वह बसपा संस्थापक कांशीराम की नीतियों से प्रभावित होकर आए और पार्टी की भरपूर सेवा भी की। उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव पहले ही बसपा छोड़ चुके हैं। हालांकि सुनील सिंह ने कहा है कि अभी वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने पार्टी में गुटबंदी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके चलते संगठन में काफी गिरावट आयी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिस तरह से उपेक्षा की जा रही है, उससे अपने को दुशी बताया। दावा किया है कि पार्टी में इतनी परेशानियों से गुजर रही हैं, बावजूद इसके पार्टी के बड़े नेता एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के इलाहाबाद मंडल जोन प्रभारी व पार्टी के जिलाध्यक्ष को दिये जाने की बात कही है।

By Santosh