19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशीले कफ सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का पर्दाफाश, मुख्य हैंडलर गिरफ्तार

कोडिन कफ सिरप के अवैध भंडारण के मामले में गठित सोनभद्र SIT की टीम ने नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरारष्ट्रीय नेटवर्क पर एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र SIT टीम ने पर्दाफाश करते हुए तस्करी गैंग के हैंडलर को हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

फोटो सोर्स पुलिस

सोनभद्र: कोडिन कफ सिरप के अवैध भंडारण के मामले में गठित सोनभद्र SIT की टीम ने नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरारष्ट्रीय नेटवर्क पर एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र SIT टीम ने पर्दाफाश करते हुए तस्करी गैंग के हैंडलर को हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के अनुसार मादक एवं नशीले कफ सिरप की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद सोनभद्र पुलिस ( SIT) द्वारा थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0-1191/2025 के तहत अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस (SIT टीम) द्वारा अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी औरंगाबाद (महराष्ट्र) को बीते 16 मार्च 2026 को हावड़ा सिटी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

पूछताछ में पुलिस ने दी ये जानकारी

गिरफ्तार अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी बांग्लादेश तक कराता था। उक्त नशीले कफ सिरप को ट्रकों को माध्यम से अपने ड्राइवरो द्वारा बिहार के पूर्णिया तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कुंचबिहार बॉर्डर तक भेजवाता था, जहां उक्त ट्रकों को बांग्ला भाषी चालकों द्वारा बांग्लादेश तक ले जाया जाता था। इस तस्करी के गैंग में अधिकतर बांग्ला भाषी है, क्योंकि स्थानीय भाषा का ज्ञान होने से तस्करी में आसानी होती है।

तस्करी के इस काम में इनकी भूमिका आई सामने

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पूर्णिया (बिहार) के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में उसके गैंग में कार्यरत ड्राइवर अमीन, फिरोज, सुमेर शेख (निवासी औरंगाबाद, (महराष्ट्र), आदिल (उत्तर प्रदेश) एवं वसिम को रांची में कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रक सहित पकड़ा जा चुका है, जो वर्तमान में पूर्णिया एवं रांची जेल में निरुद्ध हैं, जिनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत तस्करी गिरोह द्वारा कराई गई है।

तस्करी सुनियोजित तरीके से होती है

अभियुक्त ने बताया कि तस्करी गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरो को निर्देश दिया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी व सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे। इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमानत हेतु कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है।

गौरतलब है कि बीते 15 मार्च 2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेस-वे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी, जिसमें तस्करी के दौरान पकड़े गये ड्राइवरो के परिवारों को आर्थिक सहायता (ईद के अवसर पर) देने हेतु लगभग एक लाख की धनराशि प्राप्त होनी थी।