27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगे पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, जंगल में ले जाकर किया कुकर्म, इलाज का बहाना बनाकर घर से निकला था आरोपी

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है...
less than 1 minute read
Google source verification
MBA छात्रा के साथ रेप (photo source- Patrika)

MBA छात्रा के साथ रेप (photo source- Patrika)

सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता ने अपनी बेटी के इलाज का बहाना बनाकर अस्पताल ले जाने के दौरान उसके साथ जंगल में दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बिहार का रहने वाला है परिवार

जानकारी के मुताबिक, बिहार के भभुआ जिला के रहने वाले आरोपी ने अपनी 19 वर्षीय सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि उसकी बेटी की तबीयत खराब थी और वह दावा दिलाने का बहाना बनाकर घर से निकला और रास्ते में ही ऑटो रिक्शा रोक कर जंगल में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान पिता ने बेटी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी आप बीती अपनी मां को बताई और चोपन थाने में तहरीर देकर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के मुताबिक, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता ने अपने सगे पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और साक्षी जुटाने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग