12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र पुलिस ने 151 खोए मोबाइल ट्रेस कर लौटाए, तकनीक का लिया सहारा, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट

सोनभद्र पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोये हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को लौटाए हैं। फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया....

less than 1 minute read
Google source verification

सोनभद्र: पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामद में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद में फरवरी माह से अब तक कुल 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं, जिसमें तकनीक का सहारा लिया गया। मोबाइल फोन पाने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

CEIR पोर्टल बना सहारा

सोनभद्र पुलिस ने एसओजी सर्विलांस और थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से खोए हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने वास्तविक स्वामियों के हाथों में मोबाइल सौंपा, जिसके बाद उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

किया गया तकनीक का इस्तेमाल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि आज के समय में फोन जीवन का एक हिस्सा बन चुका है, जिसमें लोग जरूरी दस्तावेज और जानकारियां भी रखते हैं। ऐसे में यह यदि चोरी हो जाता है तो लोग बड़ी मुसीबत में पड़ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को तेजी दी गई और तकनीक की मदद से इन खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया।

जनवरी में भी लौटाए गए थे 151 फोन

खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों ने कहा कि हमें उम्मीद भी नहीं थी कि अब यह फोन हमें वापस मिलेगा। लोगों ने सोनभद्र पुलिस को आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी महीने में भी सोनभद्र पुलिस ने 151 को मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को लौटाया था।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग