18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की का MMS बनाकर रिश्तेदारों को भेजा; शारीरिक संबंध बनाने का दरिंदे ने बनाया दबाव, सनसनीखेज मामला

MMS Of Girl Made: लड़की का MMS बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेज दिया गया। दरिंदे ने लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
mms of girl made and sent to relatives man pressured sonbhadra news crime

प्रेमजाल में फंसाकर बनाया लड़की का MMS। फोटो सोर्स-Ai

MMS Of Girl Made: सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए गए, और बाद में इन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता ने 25 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रेम संबंध के बहाने बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता के अनुसार, आरोपी राज जायसवाल, जो मेजा रोड थाना क्षेत्र के महुआ कोठी सिरसा का निवासी है उसने पहले पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं और विश्वास में लेकर उसके निजी पलों के वीडियो और तस्वीरें बना लीं। इसके बाद आरोपी ने इन आपत्तिजनक सामग्रियों का इस्तेमाल कर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इन्कार करने पर परिवार को भेजे वीडियो और तस्वीरें

जब युवती ने आरोपी की मांगों को मानने से इनकार किया, तो उसने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो MMS को उसके परिजनों और रिश्तेदारों को भेज दिए। आरोप है कि आरोपी ने WhatsApp और फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से यह सामग्री साझा की, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को सामाजिक और मानसिक आघात पहुंचा।

पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में देखा गया है और वहां से दिल्ली भागने की फिराक में है।

घेराबंदी कर हाईवे से दबोचा गया आरोपी

पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और सैनी थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज हाईवे पर घेराबंदी कर दी। देर रात करीब 11 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे ओबरा लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे हिरासत में लिया गया।

सोशल मीडिया का किया दुरुपयोग

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल करते हुए पीड़िता की निजी जानकारी और सामग्री को सार्वजनिक करने की धमकी दी और उसे बदनाम करने की कोशिश की।

पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहराई से जांच जारी है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।