26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में बना हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का डेथ स‌र्टिफिकेट, जानिए क्या है मामला

डेथ सर्टिफिकेट 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। इसमें Chief Minister Manohar Lal Khattar का मौत की तारीख 5 मई 2022 दर्ज है।  

less than 1 minute read
Google source verification
manohar_lal_khattar-sixteen_nine.jpg

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी डेथ सार्टिफिकेट बना दिया गया है। यह सार्टिफिकेट भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड है। सार्टिफिकेट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मौत की तारीख 5 मई 2022 दर्ज है।

सार्टिफिकेट बनाने की जगह पन्नूगंज उर्फ शाहगंज पीएचसी है। अजीब बात तो ये है क‌ि इस नाम से जिले में कोई जगह ही नहीं और न ही कोई पीएचसी है। मामला संज्ञान में आने के बाद सोनभद्र प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंःUP BED Exam 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

2 फरवरी 2023 को जारी हुआ सर्टिफिकेट
सर्टिफिकेट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम, पिता का नाम, पता और उम्र सही दिखाई गई है । वहीं उनकी मृत्यु की जगह पन्नूगंज उर्फ शाहगंज पीएची दिखाया है। सर्टिफिकेट 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। इस सार्टिफिकेट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पता प्रेमनगर करनाल हरियाणा लिखा गया है।

प्रमाणपत्र फर्जी
सोनभद्र के सीएमओ आरएस ठाकुर के बताया, "यह प्रमाण पत्र सिरे से फर्जी है और इसे स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली बात तो यह है कि पन्नूगंज में कोई पीएचसी है ही नहीं। दूसरी यह कि इस सार्टिफिकेट पर कोई बारकोड नहीं है। शरारती तत्व ने इसे कंप्यूटर पर बनाकर डाउनलोड किया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज कराया जाएगा।"

हरियाणा में मिला सर्टिफिकेट
UP में सीएम के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनने की लापरवाही हरियाणा से लेकर सोनभद्र तक चर्चा का विषय बना हुआ है। हरियाणा में ही यह सार्टिफिकेट देखे जाने के बाद सोनभद्र प्रशासन को सूचना दी गई।