31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos: दुनिया का सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर, सोनभद्र के जंगलों में रहता है

ऐसे सांप के बारे में कुछ रोचक तथ्य आपको बताने आए हैं। इसके डंसने से अधिकांश लोगों की मौत हो जाती है। यह सांप उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पाया जाता है।

2 min read
Google source verification
rase.jpg

सोनभद्र सिर्फ वनाें, पहाड़ों, औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रसिद्ध नहीं है। यहां विश्व की सबसे जहरीले सांप रसेल वाइपर भी पाए जाते हैं। सोनभद्र के बभनी, म्याेरपुर और राबर्ट्सगंज में इसे कई बार देखा गया है। इसके अलावा और जगहों पर भी कभी-कभी यह दिख जाता है। इसके डंसने से लोगों की तुरंत मौत हो जाती है।

rase_4.jpg

हर वर्ष रसेल वाइपर के डंसने से करीब 15 से 20 लोगों की मौत हो जाती है। यह घटना सिर्फ मानसून के दौरान होती है। 80% मौत समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण होना होती है। सोनभद्र के कई ऐसे गांव और जगह हैं, जहां से किसी नगर तक पहुंचना बहुत मुश्किल भरा होता है।

rase_5.jpg

सोनभद्र के जंगल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सूचना पर वन विभाग अपनी टीम भेजकर जहरीले सांप को पकड़ने का काम करते हैं। पकड़े गए सांपों को सूनसान जगहों पर छोड़ दिया जाता है। जो फिर टहलते हुए शहर की ओर चला आता है। रसेल वाईपर ज्यादातर खेतों में रहता है।

rase_3.jpg

यह धान के खेतों में ज्यादा पाया जाता है। इस वजह से कई बार किसान इसके शिकार हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में इसको चित्ती या चितकौड़िया सांप के नाम से जानते है। इस सांप की लंबाई 4 फीट तक होती है। इसके मुंह की बनावट तिकोना होती है। इसके सिर का भाग पतले गर्दन से जुड़ा होता है। इसके शरीर के बीच का भाग करीब 2 से 3 इंच तक मोटा होता है।

rase_2.jpg

रसेल वाईपर सामान्यता चूहे और अन्य छोटे जंतुओं को खाता है। ये रात को ही शिकार पर निकलता है। दिन में यह किसी ऐसे स्थान पर आराम करता है। जहां किसी व्यक्ति का आना जाना नहीं होता है। जैसे किसी पत्थर के के नीचे, किसी ईंट के ढेर में ये सांप घास के बीच में चुपचाप लेटा रहता है।