
,,मृतक भोजपुरी फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी, फ़ाइल फोटो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित तिरुपति बसेरा होटल में भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह जब फ़िल्म यूनिट के लोगों ने डायरेक्टर के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं मिला। इसके बाद होटल के मैनेजर को सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
भोजपुरी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से की हो रही थी शूटिंग
जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से का 12 मई से सोनभद्र के विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग चल रही थी। भोजपुरी फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की जा चुकी थी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मामूआ गांव में इस फिल्म का मंगलवार को आखिरी हिस्सा शूट किया गया था। रात 12:00 बजे के करीब फिल्म के हीरोइन काजल यादव और फिल्म के हीरो प्रेम सिंह को बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना करने के बाद भोजपुरी फ़िल्म के निर्माता निर्देशक सुभाष चंद तिवारी अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटल के दूसरे कमरे में रह रहे फिल्म यूनिट के सदस्यों ने होटल संचालक को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने तोड़ा होटल के कमरे का दरवाजा
होटल स्टाफ ने भी आकर दरवाजा खटखटाया आवाज दी लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे का एक छोटा सा हिस्सा तोड़ा गया उसमें से देखा गया तो सुभाष चंद्र तिवारी अपने बिस्तर पर पड़े हुए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवा कर देखा तो सुभाष चंद्र की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने निरिक्षण के बाद सुभाष चंद्र तिवारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया। सभाष चंद्र तिवारी महाराष्ट्र के थाणे के निवासी थे और वाराणसी के भिखारीपुर में उनका कार्यालय भी है।
परिजनों को दी गयी निर्माता निर्देशक के मौत की सुचना
पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने बताया कि फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी के कमरे से सिगरेट दवाएं समेत अन्य चीजें बरामद हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
24 May 2023 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
