
जमीन के अंदर मिला 3000 टन सोना
सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में सोने का विशाल भंडार मिला है । जमीन के अंदर 3000 टन सोना मिला है, जिसे निकालने का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा। भूतत्व एवं खनिज निदेशालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। 22 फरवरी तक इस संबंध में रिपोर्ट जिओ टैगिंग करके लखनऊ सौंपी जायेगी । बताया जा रहा है कि जिले के अन्य स्थानों पर लौह, पोटाश, आयरन, सिलीमैनाइट, एंडालूसाईट भी मिले है।
सोनभद्र जिले के सोन पहाड़ी में 2943.25 टन व हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। 2005 में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्यन करके सोनभद्र में सोना होने की बात कही थी, जिसके बाद से इसे पता लगाने को लेकर काम हो रहा था। सोना मिलने के बाद यूपी सरकार ने अब सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों के नीलामी के लिए शासन ने सात सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है।
यही टीम पूरे क्षेत्र की जिओ टैगिंग करेगी और 22 फरवरी को अपनी रिपोर्ट भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंपेगी। जिले के खनिज अधिकारी के अनुसार जिले में यूरेनियम के भी भंडार होने की संभावना है जिसकी तलाश की जा रही है। जीएसआई ने 90 टन एंडालूसाइट, 9 टन पोटाश, लगभग 15 टन लौह अयस्क व लगभग 10 मिलियन टन सिलेमिनाइट के भंडार की भी खोज की है ।
BY- SANTOSH JAISWAL
Updated on:
20 Feb 2020 03:26 pm
Published on:
20 Feb 2020 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
