
ट्रक के पहिये के नीचे फंसी बाइक
रेणूकूट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन लोग रेनुकूट की तरफ जा रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवको की गम्भीर अवस्था को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
देर रात बाइक को ट्रक ने मारा टक्कर
जानकारी के अनुसार पिंटू सिंह, रिशु चौबे और एक अज्ञात युवक एक ही बाइक पर सवार किसी काम से देर रात रेणूकूट की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही रेनुकूट रेलवे स्टेशन के पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमे बाइक सवार पिंटू सिंह और रिशु चौबे गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।
ट्रक के पहियों के बिच फंसे बाइक सवार
टक्कर के दौरान ट्रक के पिछले पहिये के बिच बाइक और बाइक सवार फंस गए। इस दौरान बाइक सवार और बाइक ट्रक में फंसकर कुछ दुरी तक घसीटती चली गयी। जिस कारन मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। सुचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हिंडाल्को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। जबकि दोनों घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
Published on:
31 May 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
