7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonbhadra news: ट्रक के केबिन में फंसने से गयी ट्रक चालक की जान, बालू लदे ट्रक ने खड़े ट्रक में मारा था टक्कर

सोनभद्र के प्रीतनगर इलाके में बालू लदे ट्रक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे बालू लदे ट्रक के चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification
son_03.jpg

दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को निकलने में जुटे लोग

चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में बालू से लदी तेज़ रफ़्तार हाइवा ट्रक ने सड़क पर किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बालू लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की ट्रक के केबिन में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से चालक को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित हुआ ट्रक और हो गया हादसा


जानकारी के अनुसार घोरावल निवासी ट्रक चालक 35 वर्षीय दीपक दुद्धि से बालू लोड कर वाराणसी की तरफ जा रहा था। सुबह खाली रोड होने की वजह से वाहन की गति तेज थी। इस दौरान ट्रक जैसे ही चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर इलाके में पहुंची तो सड़क पर सामने खड़े ट्रक को देखकर चालक दीपक तेज गति होने की वजह से अपने ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और बालू लदी ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। टक्कर की तेज़ आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

लोगो के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई ट्रक चालक की जान


घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बचाने में जुट गए। काफी मशक्क्त के बाद स्थानीय लोगो ने केबिन में फंसे चालक दीपक को निकाला और एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक की मौत की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी होते ही ट्रक चालक दीपक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगो की माने तो चोपन बाजार में आये दिन तेज़ रफ़्तार के कारन दुर्घटनाएं हो रही है।