6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र
महिला की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने कहा जल्द होगा खुलासा
Play video

महिला की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने कहा जल्द होगा खुलासा

विद्यालय में रसोईयां के पद पर थी कार्यरत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 4 Mar 2018, 8:31 AM IST

सोनभद्र. जिले के कोन थाना क्षेत्र के खेतकटवा गांव में घास काटने गई एक महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कोन निवासी हिरामोती (42 वर्ष) प्राथमिक विद्यालय कोन में रसोइया के पद पर तैनात थी। वह घर से करीब 500 मीटर दूर खेतकटवा गांव में गई थी। घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

कोफी देर तक खोजबीन के बाद महिला का शव खेत में मिला। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने देखा को शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान थे। वही सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए व तत्काल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मामले को गम्भीरता से लेते हुए ओबरा, चोपन व डाला के पुलिस फोर्स के साथ ओबरा क्षेत्राधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए । क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 कृष्ण गोपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश