जींद। हरियाणा के सोनीपत जिले के सोहटी गांव में सोमवार सुबह गांव वालों ने एक युवक को गौतस्करी के आरोप में पकड़कर जमकर पिटाई की। ग्रामीण यहीं नहीं रुके। उन्होंने युवक के आधे सिर का मुंडन करवा दिया। गांववालों का आरोप है कि आरोपी युवक ने पूछताछ में यह कबूल किया है कि वह गांव से गोवंश स्लॉटर हाउस के लिए लेकर जाता रहा है।